क्षेत्र में नवनियुक्त राज्यमंत्री और मंडल अध्यक्षों का विधायक देशराज कर्णवाल ने किया जोरदार स्वागत

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के झबरेडा विधानसभा के नव मनोनित दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं पार्टी के मोर्चो के अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सम्मान समारोह का आयोजन लाठरदेवा शेख स्थित एक डिग्री कॉलेज में झबरेडा के यश्स्वी विधायक देशराज कर्णवाल चमार साहब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झबरेडा ग्रामीण व नगर के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को सम्मानित करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल चमार साहब व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वैजयन्ति माला कर्णवाल के द्वारा उन्हें फूल मालाओं ओर शॉल ओढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल ने सभी भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओ से आगामी 18 मार्च को झबरेडा विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्या, विधायक प्रतिनिधि वैजयन्ति माला कर्णवाल ने महिला दिवस के सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आती है। जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं विधायक झबरेडा ने कहा कि जो राजनीतिक दल बूथ कार्यप्रणाली को संभाल गया, वो ही सरकार बनाता है। बूथ छोटे से छोटे और बड़े से बड़े चुनाव की नींव है और बूथ में सभी सदस्य जो काम कर रहे हैं वो राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है। झबरेडा विधानसभा क्षेत्र के दर्जाधारी राज्यमंत्री नेपाल सिह कश्यप ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है और यह पार्टी व कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रही है और आगे भी ऐसे ही करती रहेगी। समारोह में अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष विपिन कुमार, ओबीसी मोर्च के अध्यक्ष अंकित, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष तस्सवुर, किसान मोर्चे के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश चौधरी, महिला मोर्चे की अध्यक्ष हेमा विष्ट, युवा मोर्चे से अशीष सैनी, सचिन चौधरी, सोनिया शर्मा, प्रवेज अखतर, राजेन्द्र कोरी, चौधरी विश्वास, अमर सिंह गहलौत, विकास राणा, अरशद, मनमोहन त्यागी, गीता कार्की, दीपक सैनी, सतीश शर्मा, कृष्णपाल सैनी, मागेराम चौधरी, बबलू प्रधान, इकराम प्रधान, यासिन प्रधान, डाॅ0 सराफत, वाजिद प्रधान मण्डल महामंत्री मनीष, मंडल मिडिया प्रभारी योगेश शर्मा, किसान मोर्च के अध्यक्ष डाॅ. रणवीर सिह, अक्षय सैनी जिला मंत्री युवा मोर्चा, अनीश गौड प्रदेश उपाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा, आशीष जिला सोशल मिडिया प्रभारी, मच्छन्दर सैनी,मुरसलीन, इसम सिंह, रमेश गदरजुड्डा आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *