पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही महिलाएं: मनीषा बत्रा

big braking dehradun dharma Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी मनीषा बत्रा, विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी, शालिनी गोयल तथा मातृ मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता भट्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। भारत से लेकर अमेरिका तक महिलाएं हर क्षेत्र में समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित एवं एकजुट होकर आगे बढ़े तथा मातृशक्ति को मजबूती दें। कार्यक्रम संयोजिका समाजसेवी पूजा नंदा के कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाज हित में यह अच्छा कार्य कर रही है। श्रीमती पूजा नंदा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता देवी, किरण ग्रोवर, पूनम छाबड़ा, संतोष अरोड़ा,किरण अहूजा, जया भट्टाचार्य, दीप्ति, मंजू रावत, प्रियंका, नेहा सेतिया, नीरू, दीप्ति, शिल्पी, सीमा अरोड़ा,मंजू प्रियंका, अरोड़ा मीनाक्षी, डिंपल आदि मौजूद रहे, वहीं नगर कार्यकारिणी की ओर से महानगर महामंत्री पंकज नंदा, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप सचदेवा, नगर अध्यक्ष युवा गौरव मेंदीरत्ता, महामंत्री सार्थक छाबड़ा, नगर प्रभारी भरत कपूर, नवीन गुलाटी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *