किसान महापंचायत में भाग लेने जा रहे किसानों के साथ पदम् भाटी गिरफ्तार

Uncategorized

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/समाचार

इकबालपुर में आयोजित किसानों की बैठक में भाग लेने जा रहे राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौ. पदम् सिंह भाटी, महासचिव डॉ अनिल चौधरी व जिलाध्यक्ष चौ. पहल सिंह पंवार समेत आधा दर्जन किसानों को रुड़की व मंगलोर सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने बिना कारण बताए गिरफ्तार कर लिया ओर उन्हें एक गुप्त स्थान पर लेकर चले गए।
चौ. पदम् सिंह भाटी खेमे पर हुई पुलिस कार्रवाई से किसानो में भारी आक्रोश व्याप्त है। चौ. पदम् सिंह ने बताया कि वह मोहम्मद अखलाख, रामपाल सिंह प्रधान, जयवीर सिंह, महक सिंह, सतीश पंवार, सुधीर सिंह भाटी आदि को महापंचायत में जाते हुए भाजपा नेताओं के इशारे पर गिरफ्तार कर लिया गया। क्योंकि यह किसान नेता कही किसानों के साथ की जा रही झूठी साजिश व तालाबंदी की पोल न खोल दी, इससे डरकर भाजपा ने एक साजिश के तहत उनकी गिरफ्तारी कराई ओर उन्हें मंगलौर कोतवाली भिजवा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इस हरकत का जवाब किसान बड़े आंदोलन के रुप मे लेंगे और भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की विरोधी रही है उसे किसान के सुख दुख से कोई लेना देना नही है। वही उन्होंने सभी लोगों से निगम चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की अपील की। इस घटना में जिलाध्यक्ष पहल सिंह को सांस की बीमारी के चलते एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। इस दौरान सीओ मंगलोर डीएस रावत, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट के साथ ही झबरेड़ा थानाध्यक्ष रविन्द्र शाह के अलावा भगवानपुर, बुग्गावाला, मंगलोर व रुड़की की पुलिस मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *