विधायक प्रणव चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर भड़की आप, किया प्रदर्शन

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की निष्कासन के 13 महीने बाद ही वापसी पर आप भड़क गयी। आप कार्यकर्ताओं ने निष्कासन निरस्त होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की बीजेपी में वापसी को उत्तराखंड की जनता का अपमान बताते हुए प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बर्खास्त करने की मांग की। आप जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि खानपुर विधायक चैंपियन ने उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता के विषय में अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे उत्तराखंड की जनता भूली नहीं है। ऐसे विधायक को वापस भाजपा में लेकर भाजपा के नेता उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आने वाले चुनावो में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता का अपमान करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *