लोहड़ी पर्व को सर्व समाज के बीच शहर के 5 स्थानों पर मनाएगी पंजाबी महासभा: कर्मजीत सिंह खोखर

big braking dehradun dharma Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लोहड़ी पर्व पंजाबी समाज सर्व समाज के बीच जाकर मनाएगा। इसके लिए रुड़की शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर सायं 6:30 बजे लोहडी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इनमें 8 जनवरी को गणेशपुर में बजाज शोरूम के पास डॉक्टर चंद्रशेखर ग्रोवर के सामने, 9 जनवरी को लालकुर्ती सुपर मार्केट के पास, 10 जनवरी को सिविल लाइन ड्रेसवेल ड्राई क्लीनर्स की दुकान के निकट, 11 जनवरी को सब्जी मंडी बाजार, 12 जनवरी को शिव मंदिर के पास रामनगर में मनाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह साथ मिलकर लोहड़ी पर्व को मनाएं और प्रभु से प्रार्थना करें कि जैसे-जैसे लोहड़ी की ज्वाला प्रकाश में होती जाए, वैसे वैसे हमारे दुखों का और कोरोना का भी अंत होता जाए। साथ ही कुष्ठ आश्रम व अनाथालय में जाकर भी लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान संरक्षक सुभाष सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर, भूषण कालरा, प्रदेश मंत्री सुरजीत सिंह चंदोक, गगन आहूजा, भारत भूषण मेंदीरत्ता, जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर, महानगर अध्यक्ष हनीश अरोड़ा, युवा अध्यक्ष हरदीप सिंह उर्फ सन्नी, महिला अध्यक्ष नीतू शर्मा एवं समस्त जिला महानगर पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे। उक्त जानकारी महासभा के जिला प्रवक्ता तुषार अरोड़ा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *