स्वामी विवेकानंद महामानव और युगपुरुष थेः नित्यशुद्धानंद

dharma Haridwar Latest News Roorkee social

स्वामी विवेकानंद की 159 वी जयंती धूमधाम से मनाई
हरिद्वार।
स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को श्री रामकृष्ण मिशन मठ में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नर सेवा और नारायण सेवा की गई। मठ के साधु-संतों और चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ के लोगों ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की पूजा अर्चना की गई और उन्हें फल और भोजन वितरित किया गया।
सुबह रामकृष्ण मिशन मठ में ध्यान, मंगला आरती, वैदिक मंत्र पाठ, भजन, विशेष पूजा, चंडी पाठ, हवन का आयोजन किया गया और स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों पर मनन चिंतन किया गया। इस मौके पर महान योगी स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा की गई।
रामकृष्ण मिशन मठ के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि रोगी नारायण सेवा भगवान की सेवा है वह हर व्यक्ति में भगवान को देखते थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महामानव थे और युगपुरुष थे।
स्वामी उमेश्वररानंद मंजू महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी दयाधिपानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी देवतानंद महाराज, डॉक्टर चैधरी, डॉक्टर दीपक, नर्सिंग विभाग की प्रमुख मिनी योहान्नन, गोकुल कुमार, अमरजीत सिंह, सुधीर कुमार आदि ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की। जाने-माने संगीतकार गीतकार सुनील मुखर्जी ने भजन गाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *