शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Crime dehradun Latest News uttarakhand

ग्राम हाथीडंगर गांव से एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी रकीब पर शादी का दबाव बनाया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रकीब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी चार साल से उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने कई बार उसपर शादी का भी दबाव बनाया। लेकिन, उसने शादी से इनकार कर दिया और महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। रामनगर कोतवाल जयपाल चैहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *