प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष बने अनुज अग्रवाल

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा शुक्रवार को संगठन का विस्तार एवं पुनर्गठन करते हुए आगामी 3 वर्षों के लिए संगठन की जिला रुड़की एवं महानगर रुड़की के पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा अपेक्षा कि आज पदाधिकारी व्यापार हित/व्यापारी हित में सफलता के साथ कार्य करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के मान को संरक्षित रखने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष के पद पर अनुज अग्रवाल, जिला महामंत्री आदर्श कपानिया, जिला महामंत्री रतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विकास बंसल, जिला प्रभारी सुनील साहनी, महानगर अध्यक्ष रुड़की धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा व कविश मित्तल, महानगर प्रभारी भरत कपूर, युवा महानगर अध्यक्ष सार्थक छाबड़ा, युवा महानगर महामंत्री वसीम राजा व लखबीर सिंह का मनोनयन घोषणा की गई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपेक्षा की है कि व्यापारी कोरोना काल की काली छाया से पूर्णता आज तक बाहर नहीं निकल पाया है। आज व्यापार करना कठिन हो रहा है। ऐसे में सभी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों के सामने चुनौतियां हैं, जिसका सब मिलकर वर्तमान एवं भविष्य में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए चाहे आंदोलन क्यों ना करना पड़े। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा समय-समय पर अनेक विषय उठाए गए हैं। कार्यक्रम में दूसरे व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे आकाश गोयल ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। प्रेस वार्ता में अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, नितिन शर्मा, रामगोपाल कंसल, अनुज अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, भरत कपूर, चौधरी धीर सिंह, सार्थक छाबड़ा, रतन अग्रवाल, विकास बंसल, सरदार लखबीर सिंह, वसीम राजा, आदर्श कपानिया, विक्रांत जैन, रमेश ओबरॉय, नीरज अग्रवाल, राजेश सचदेवा, डॉ. तौफीक अहमद, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *