नागरिकों का उत्तम स्वास्थ्य देश की समृद्धि का बैरोमीटरः रविन्द्र पुरी

Haridwar Health Latest News Roorkee social

हरिद्वार। एसएसएमजेएन पीजी कॉलेज में आज आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पोषक तत्वों एवं खान-पान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. प्रदीप त्यागी द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट व कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें देते हुए अपने संदेश में कहा कि नागरिकों का उत्तम स्वास्थ्य देश की समृद्धि का बैरोमीटर होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रुप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। कहा कि कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों के लिए शीघ्र ही एक योग की कक्षा भी प्रारम्भ की जायेगी तथा आगामी 20 अप्रैल को वृहद स्तर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी कालेज में किया जायेगा जिसमें हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जाँच भी निशुल्क की जायेगी।
सीनियर चिकित्सक डॉ. प्रदीप त्यागी ने बताया कि हमें अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड, वसा, खनिज, लवण, फाईबर व जल को उचित मात्रा में सम्मिलित करना आवश्यक है जिनमें से जल सबसे महत्वपूर्ण है। मनुष्य को प्रतिदिन चार लीटर पानी का अवश्य सेवन करना चाहिए। डॉ. त्यागी ने बताया कि अपने भोजन को सन्तुलित आहार बनाने के लिए हमें पीला, हरा, सफेद तथा लाल इन चार रंगों के भोज्य पदार्थों को अवश्य सम्मिलित करना चाहिए।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि मनुष्य को उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग एक ऐसी चिकित्सीय प्रणाली है जिससे गम्भीर से गम्भीर बीमारियों को भी जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आईक्यू एसी के संयोजक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास बताया।
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. विजय शर्मा, रिंकल गोयल, डॉ. निविन्धया शर्मा, रिचा मिनोचा, डॉ आशा शर्मा, आस्था आनंद, वैभव बत्रा, एमसी पांडे, मोना शर्मा, कविता छाबड़ा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरिया, डॉ. रेणु सिंह, डॉ. लता शर्मा, डॉ. प्रज्ञा जोशी, नेहा गुप्ता, प्रीति लखेड़ा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. सुगन्धा वर्मा, डॉ. विनीता चौहान, दिव्यांश शर्मा, विवेक मित्तल, डॉ. सरोज शर्मा आदि सहित कॉलेज के छात्र-छात्रा गुंजन, रीतिका तोमर, आयुषी चौहान सहित अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *