बकरीद पर्व पर गोवंश कटान रोकने को लेकर आरबीडी के प्रतिनिधि मंडल ने सीओ व कोतवाल से की वार्ता

dehradun dharma Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
राष्ट्रीय बजरंग दल रुड़की के एक प्रतिनिधिमंडल ने बकरा ईद पर्व पर गोवंश हत्या के विरोध में रुड़की सिविल लाईन कोतवाल प्रभारी निरीक्षक राजेश साह व सीओ चंदन सिंह बिष्ट से वार्ता की। साथ ही कहा कि बकरीद पर्व पर किसी भी गौवंश की हत्या नहीं होने दी जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन सख्त कदम उठाए ओर कड़ी निगरानी रखे। इस पर प्रभारी निरीक्षक राजेश साह व सीओ बिष्ट ने प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा दिया कि बकरीद पर्व पर पुलिस प्रशासन मुस्तेदी के साथ निगरानी रखेगा। इस पर पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हुए फूलों के गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री उमेश प्रधान, नगर उपाध्यक्ष कुँवरसिंह सैनी, नगर महामंत्री विशाल गोस्वामी, नगर उपाध्यक्ष अरविंद चमोली, नगर मंत्री मनोज कश्यप, वार्ड मंत्री विपिन यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *