समाज से मिला सम्मान दिलाता है अद्वितीय शक्ति का अहसास: सुशील त्यागी

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार चौथी बार सदस्य मनोनीत होने पर सुशील त्यागी, अध्यक्ष त्यागी समाज उत्तराखंड तथा शक्ति त्यागी को नगर निगम पार्षद मनोनीत होने पर एवं सतीश त्यागी को कोरोनाकाल मे निर्धन परिवारों की मदद करने हेतु एवं उत्तराखंड सरकार कोष में वित्त पोषण तथा समाज के अन्य उत्कृष्ट कार्य करने हेतु त्यागी समाज हरिद्वार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा साथ में भगवान परशुराम की मूर्ति स्मृतिचिन्ह के तौर पर भेंट की गई। आर्य नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पूरा पूरा ध्यान रखा गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी में सम्मिलित करने हेतु सुशील त्यागी ने उत्तराखंड सरकार सहित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का सहृदय धन्यवाद किया तथा कहा कि समाज के उत्थान हेतु लगातार कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सुशील त्यागी एवं शक्ति त्यागी ने भगवान परशुराम घाट के लिए उत्तराखंड सरकार में यथाशीघ्र कार्य करने हेतु आश्वासन दिया। सतीश त्यागी ने कहा कि समाज में सामंजस्य बैठाने हेतु समृद्द व्यक्तियों को आगे आना चाहिए, जिससे समाज में ऊंच-नीच, छोट-बड़ा होने का भेद मिटाया जा सके। इस मौके पर हरिद्वार त्यागी समाज के अध्यक्ष देवदत्त त्यागी, महामंत्री तरुण त्यागी एवं कोषाध्यक्ष बबलू त्यागी आदि ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर ईश्वर दत्त त्यागी, सुधीर त्यागी पवन त्यागी, सत्यवीर त्यागी, अशोकमुनी त्यागी, हरीश त्यागी, मगनलाल त्यागी, अभिषेक त्यागी, सचिन त्यागी एवं अशोक त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *