भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का हरिद्वार पहुंचने पर किया स्वागत

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूरी हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार आगमन पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान और मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल के हरिद्वार की समूह की बहनों के द्वारा बनाई उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला से बनी पोटली और भियूल की टोकरी भेंट की। ऋतु भूषण खंडूरी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूहों द्वारा किया यह प्रयास निश्चित रूप से ऐपण उत्तराखण्ड संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाएंगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेगा। पति की पैतृक सम्पति में पत्नी को सहखातेदार भाजपा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी सरकार ने महिलाओं के सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की ओर ध्यान दिया है तो वह केवल और केवल भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के सम्मान में तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारकर उन्हें समानता का दर्जा दिया है।
जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि इससे उत्तराखण्ड की 35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने महिलाओं को आगामी चुनाव के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि सभी महिला पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे महिलाओं के हित में लिए गए भाजपा के निर्णय चाहे वह पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाने की बात हो। मंगलोर मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ. मधु ने कहा कि तीन तलाक कानून, उज्जवला गैस योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो या फिर वोकल फॉर लोकल, अनेक योजनाएं जो महिलाओं के हित में चलाई जा रही है उनकी चर्चा बूथ स्तर तक करें। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा चैहान एवं रीमा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अंकित आर्या, कुलवंत सिंह चड्डा, मंजू शर्मा, सावित्री मंगला, लव शर्मा, महिला मोर्चे की समस्त जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *