रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में बेअसर नजर आया भारत बंद का असर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

रुड़की में भारत बंद का असर बेअसर देखने को मिला। एक तरफ जहां मुस्लिम इलाकों में बाजार पूरी तरह से बंद किये गए थे, वही शहर के अन्य बाजार खुले हुए रहे। भारत बंद के ऐलान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी पल-पल की खबरो पर नजर गड़ाए हुए थे। शहर के मुख्य चौराहों पर पीएसी को तैनात किया गया था। रुड़की के अलावा झबरेड़ा, मंगलौर, लंढौरा, कलियर, भगवानपुर में भी बंद का असर मिलाजुला ही देखने को मिला। तहसील प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शहर में घूम घूमकर बंद की जानकारी हासिल करते रहे। वहीं इस मामले में सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट ने बताया की भारत बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जो भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त लदम उठाये जाएंगे। वही खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *