पत्नी से हुई कहासुनी, खुद को गोली मारी, मौत

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। पति-पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। इसके बाद घटना से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग चींख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। युवक को बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
ज्ञात रहे कि सुमित पाल पुत्र मूलचंद लाल (26) मोहनपुरा रूड़की का निवासी है। उसका पिछले कुछ दिनों से पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था, लेकिन आज अचानक से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे परेशान सुमित पाल (26) ने पहले तो अपने हाथ की नस काट ली, उसके बाद भी वह नहीं माना और गोली मारकर अपने आप को मौत के घाट उतार लिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात रहे सुमित अपने भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। उधर जब इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *