महिलायें स्वयं तय कर रही हैं अपना मुकामः कमलेश

Haridwar Latest News Roorkee social

महिलायें, कानून, एवं रोजगार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार।
एसएमजेएन कॉलेज में शुक्रवार को ‘महिलाओ, कानून एवं रोजगार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं, कानून एवं रोजगार के बारे में जागरूक कर अपने विचार रखें। कमलेश उपाध्याय ने कहा की महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक उन्नति को बढ़ावा देने से है। जिससे महिलाओं का सामाजिक स्तर और जीवन स्तर और भी बेहतर हो सके। महिलाएं ही महिलाओं का सशक्तिकरण करेंगी। उन्होंने कहा उन पुरुषों को भी हैप्पी वूमेन डे कहना चाहिए जो महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में लगातार अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि लोगों की सोच में समय के साथ-साथ बड़ा परिवर्तन आया है। प्राचीन काल से ही महिला को करुणा और प्रेम की मूर्ति कहा जाता था। हालांकि भारत में पहले से ही बेटियां इतिहास लिखती आई है। उन्होंने कहा की प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति, खेल, अभिनय, शिक्षा और यहां तक कि कृषि प्रधान देश में फसल उत्पादन में भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम नहीं है। आज पूरी दुनिया में महिलाएं अपना मुकाम स्वयं तय कर रही हैं।
प्राचार्य डॉक्टर सुनील बत्रा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारतीय संविधान महिलाओं को अनेक अधिकार प्रदान करता है। कहा की सार्वजनिक क्षेत्रों में महिलाओं का नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. जगदीश चंद्र आर्य, डॉ सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, डॉ रितु चौधरी, रिंकल गोयल, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. पूर्णिमा सुंद्रियाल, डॉक्टर कुसुम नेगी ,डॉ मोहन चंद पांडे, अश्वनी कुमार जगता सहित कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *