मां गंगा के अस्तित्व के साथ छेड़छाड़ घोर पापः सुनील

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। हरकी पौड़ी पर चल रहे पुरोहित समाज के धरने को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अपने साथियांे सहित समर्थन दिया। उन्होंने मां गंगा को नहर बताने वाले आदेश को वापस लेने की मांग की। सुनील सेठी ने धरने पर कहा कि अनादि काल से मां गंगा हरकी पौड़ी पर निवास करती है। अविरल धारा मैं बहती है। पुराना ब्रह्मकुंड जिसे दुनिया जानती है, जहां आस्था की डुबकी लगाती है ।उस पौराणिक स्थान को पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार द्वारा नहर बताना निंदनीय है। जिसका खामियाजा पूर्व सरकार ने उठाया और अगर वर्तमान सरकार ने इस आदेश को वापस नही लिया तो इस सरकारको भी इसका दंड भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहाकि हम पुरोहित समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर जल्द आदेश वापस नहीं लिया गया तो सड़कांे पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। करोड़ांे श्रद्धालुआंे की भावनाएं आहत करने वाले अध्यादेश को निरस्त करने तक विरोध जारी रहेगा।
समर्थन देने वालो में नाथीराम सैनी, विनय श्रोत्रिय, जितेंद्र चैरसिया, राजेश सुखीजा, प्रीतम सिंह, सुनील कुमार, विनोद गिरी, पदम् चैहान, आचार्य करुणेश मिश्र ने भी अपने साथियो सहित धरने को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *