नौकरी जाने की वजह से गंग नहर में कूदकर महिला ने किया आत्महत्या का किया प्रयास

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। शुक्रवार को कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के गंग नहर में कूदने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को डूबने से बचा लिया।
गंग नहर से निकालने के बाद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मौके से पुलिस को महिला द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। ट्रैफिक एएसआई राजेश ने बताया कि कुछ लोगों ने महिला के गंगनहर में कूदने की सूचना उनको दी थी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो महिला गंग नहर में डूब रही थी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को बचा लिया। महिला ने नहर में कूदने से पहले एक सुसाइड नोट, चुन्नी, चप्पल, आई कार्ड को पुल के ऊपर ही छोड़ दिया था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि महिला एक कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट में कार्य करती थी। महिला को बिना कारण बताए नौकरी से निकाल दिया था। जिस कारण महिला डिप्रेशन में आ गई थी। जिसकी वजह से महिला ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *