कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर निकाली तिंरगा यात्रा

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने पार्टी का 136 वां कांग्रेस स्थापना दिवस ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चैकी तक तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहाकि कांग्रेस देश में सबसे पुरानी व सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी के नेताओं ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया तथा सिर उठाकर भारत की जनता को जीना सिखाया। उन्होंने कहाकि भारत आत्मनिर्भर बना परंतु आज देश में फिर से तानाशाह का शासन हो गया है। देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है, परंतु कांग्रेस इनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं। आज हम आजादी के महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते रहें तथा जिस तरह से अंग्रेजों ने देश को आजाद कराया था आज वक्त आ गया है भारत की जनता को इन फिरकापरस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाए। पूर्व विधायक अमरीश कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी व नईम कुरैशी ने कहा कि आज पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा में भारत की जनता को यह बताने के लिए निकाली जा रही है कि आज भी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और अंत तक खड़ी रहेगी। पूर्व राज्य मंत्री चैधरी किरणपाल व प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हम भारत की जनता पर अत्याचार व अन्याय नहीं होने देंगे, हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, सतपाल ब्रह्मचारी, हाजी रफी खान, चै.बलजीत सिंह, उषा शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, यसवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, श्यामपुरी, जगत सिंह रावत, संगम शर्मा, पुनीत गर्ग, मनीराम बागड़ी, शानू गिरी, दीपक कश्यप, इकबाल काजमी, वीरेंद्र शर्मा, छम्मन पीर, वसीम सलमानी, पराग चकलान, अंकित चैहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *