घर में घुसकर युवक पर दागी दो गोली, गंभीर घायलवस्था में किया रेफर

Crime dehradun Haridwar Main News Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी तथा मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में बुधवार की रात्रि एक युवक अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था। रात्रि 12:00 बजे के करीब अज्ञात बदमाश छत पर चढ़कर अंदर मकान में घुस गये तथा चारपाई में सोये हुये युवक सतेन्द्र पुत्र सुभाष (21) को दो गोली मारकर मौके से फरार हो गये। एक गोली युवक के कंधे तथा दूसरी गोली पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे परिजन जाग गये और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पीड़ित के घर पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा घायल युवक को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि एम्स के चिकित्सकों ने ऑप्रेश्न कर घायल युवक की गोली निकाल दी और उसकी हालत में सुधार बताया गया हैं। घायल के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं, सतेन्द्र आस-पास के गांव में मजदूरी कर अपना गुजारा करता हैं। उसका पिता सुभाष भी मजदूरी करता हैं। वह हरियाणा में किसी किसान के यहां नौकरी करते हैं। घटना के समय भी सुभाष घर पर नहीं था। इसके बाद ही पीड़ित के पिता को फोन पर सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद ही वह अपने बेटे का हालचाल जानने अस्पताल पहंुचा। उधर थानाध्यक्ष रविन्द्र शाह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही हैं। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। गोली मारने वाले अज्ञात बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जायेगा और वह सलाखों के पीछे होंगे। उधर घटना स्थल पर एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अवुदई कृष्णराज एस, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर डीएस रावत भी मौके पर पहंुचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *