यूकेडी व राजलो आए साथ, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट और राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार में आने पर पलायन, स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार व किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की।
शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिवाकर भट्ट ने कहाकि लम्बे विचार विमर्श के बाद दोनों दलों की एक साथ काम करने पर सहमति बनी। श्री भट्ट ने कहाकि जिन उम्मीदों को लेकर राज्य निर्माण की परिकल्पना संजोयी थी वह आज निराधार साबित हो रही है। उन्होंने कहाकि पलायन रोकने के लिए राज्य गठन कीलड़ाई लड़ी गयी थी। किन्तु आज भी पलायन जारी है। सीमांत क्षेत्र खाली हो चुके हैं। तीन हजार स्कूलों में ताला लग चुका है। उन्होंने कहाकि हमारी पहली प्राथमिकता पलायन रोकने की होगी। कहाकि यदि पलायन नहीं रूका तो राज्य खत्म हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस यही चाहती है कि प्रदेश से पलायन हो और इसे बाहरी लोगों की ऐशगाह बना दिया जाए। कहाकि सरकार को उत्तराखण्ड में धारा 370 लगाने की जरूरत है। यदि सीमांत क्षेत्र ऐसे ही खाली होते रहे तो चीन यहां कब्जा कर लेगा। श्री भट्ट ने कहाकि सरकार क्षेत्रफल के हिसाब से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए जाने का विचार कर रही है। जबकि क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का आंकलन जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से होना चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रदेश गठन से पूर्व कभी भी किसी किसान द्वारा आत्महत्या की खबर नहीं आई। भाजपा के कार्यकाल में किसान हत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहाकि पलायन रोकने के लिए स्थानीय उद्योगों में स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। कहाकि जब यूपी किसानों को कर्ज माफ कर सकता है, तो उत्तराखण्ड में किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया जा रहा। राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के शेर सिंह राणा ने कहाकि दोनों दलों के बीच जो समझौता हुआ है उसमें राज्य से पलायन रोकना, बेराजगारी को दूर करना व स्थानीय लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार देने के साथ किसानों का कर्ज माफ करना प्रमुख हैं। कहाकि आगामी विधानसभा चुनावों में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यदि वे सत्ता में आते हैं तो किसानों की कर्ज माफी के साथ 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने संबंधी कानून बनाया जाएगा। इसी के साथ प्रदेश की महिलाओं को बसों में मुफ्त सेवा तथा एक सीमा तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। कहाकि प्राथमिकता के आधार पर पर्वतीय व मैदानी इलाकों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर श्री राणा ने कहाकि सत्ता में आने पर वह गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन और देहरादून को शीतकालीन राजधानी बनाएंगे।
प्रेसवार्ता में यूकेडी के संरक्षक त्रिवेन्द्र पंवार, राकेश्स राजपूत, विजय कुमार, सरिता पुरोहित, लफाकत हुसैन, पवन कुमार, रेखा सिवाल, सूर्यकांत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *