उत्तराखण्ड भाजपा ने 59 सीटों पर उम्मीद्वारों के नामों का किया ऐलान

big braking dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 59 नामों की घोषणा की है। दिल्ली बीजेपी कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उत्तराखंड के 59 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा खटीमा से ही चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से पांचवी बार चुनावी मैदान में होंगे।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद तीसरी बार हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
रानीपुर विधानसभा से आदेश चौहान फिर एक बार बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। ज्वालापुर विधानसभा से सुरेश राठोर
खानपुर विधानसभा पर बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
लक्सर सीट से पार्टी ने दो बार विधायक रह चुके संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। भगवानपुर सीट से मास्टर सतपाल मंगलौर से दिनेश पंवार रुड़की से प्रदीप बत्रा पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
जबकि पुरोला से दर्गेश्वर लाल, यमुनोत्राी ने केदार सिंह रावत, थराली से गोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग भरत सिंह, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, नरेन्द्र नगर सुबोध उनियाल, प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, चकराता रामशरण नौटियाल, विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, धर्मपुर विनोद चमोली, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड खजान दास, देहरादून कैंट सविता कपूर मसूरी गणेश जोशी, ऋषिकेश प्रेमचन्द्र अग्रवाल, यमकेश्वर रेणू बिष्ट, श्रीनगर धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल सतपाल महाराज, लैंसडौन दिलीप सिंह, धारचूला धन सिंह धामी, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ चन्द्र पंत, गंगालीहाट फकीर राम टम्टा, कपाकोट सुरेश गडरिया, बागेश्वर चंद रामबाग, द्वाराहाट अनिल शाही, साल्ट महेश जीना, सोमेश्वर रेखा आर्य, अल्मोड़ा कैलाश शर्मा, लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत कैलाश रतूड़ी, भीमताल राम सिंह खैरा, नैनीताल सरिता आर्य, कालाढूंगी बंशीधसर भगत, रामनगर शैलेन्द्र मोहन सिंघल, काशीपुर सीमा, बाजपुर राजेश कुमार, गदरपुर अरविंद पांडे, किच्छा राजेश शुक्ला, सितारगंज सौरभ बहुगुणा व नानकमत्ता से डा. प्रेम सिंह राणा को उम्मीद्वार बनाया है।
पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है माना जा रहा है इन सीटों पर पार्टी बड़ा फेरबदल कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *