मदन कौशिक ने मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य गठन में महिलाओं का जितना योगदान है, उतना ही राज्य के विकास में भी है। इसलिए राज्य सरकार उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मदन कौशिक ने यह बात शुक्रवार को हरिद्वार से एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। रक्षाबंधन के त्योहार के पहले आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने क्षेत्र और पूरे प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं को रूबरू भी करवाया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में महिलाओं को अधिकार देने का अभूतपूर्व निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इससे महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। वर्चुअल रैली में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को नन्हीं बच्ची नंदिनी ने राखी बांधी। इस मौके पर मदन कौशिक ने महिलाओं को संबोधित कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर साल उनके द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना की मार के कारण यह कार्यक्रम हमें वर्चुअल ही मनाना पड़ रहा है। मदन कौशिक ने प्रदेश की सभी महिलाओं से निवेदन करते हुए कहा कि इस बार रक्षाबंधन कार्यक्रम घर पर सतर्कता से मनाएं। उन्होंने कहा ऐसा करके हम कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपना योगदान दें सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *