दुर्लभ प्रजाति के 6 जिंदा कछुओ के साथ दो वन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Crime Haridwar

हरिद्वार। जिले में कछुओं की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव गोवर्धनपुर से दो वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने संरक्षित प्रजाति के जलीय जीव कछुए बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान अपनी टीम के साथ गोवर्धनपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां दो बाइक सवार पुलिस को देखकर सकपका कर भागने का प्रयास करने लगे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अरुण और दीपक बताया। दोनों आरोपी पथरी थाना क्षेत्र गांव धनपुरा की सपेरा बस्ती के निवासी हैं। दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6 जिंदा कछुए भी बरामद किए हैं।

खानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके के कब्जे से 6 जिंदा कछुए भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है। दोनों वन तस्करों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *