उत्तराखंड में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

uttarakhand

हरिद्वार। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। देहरादून के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को भवाली न्यायिक एवं विधिक एकेडमी का डायरेक्टर बनाया गया है। जबकिबागेश्वर के जनपद न्यायाधीश को विधायी सचिव के पद पर स्थानांतरित किया गया हैं।


उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 108 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए है। जिसके अनुसार देहरादून परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल को न्यायिक एवं लीगल एकेडमी, भवाली नैनीताल का डायरेक्टर, उत्तराखंड स्टेट विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव कुमार खुल्बे को बागेश्वर का जनपद न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि बागेश्वर के जनपद न्यायाधीश एसएमडी दानिश को लेजिसलेटिव एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स, उत्तराखंड सरकार का सचिव नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायिक सेवा के ही अधिकारी पंकज तोमर को पिथौरागढ़ से पोक्सो कोर्ट देहरादून, मनोज गब्याल को देहरादून में ही प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनोद कुमार को काशीपुर में ही प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंजूश्री जुयाल को नैनीताल से हरिद्वार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, महेश चंद कोशिवा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़, अर्चना सागर को एफटीसी, पोक्सो कोर्ट देहरादून, संजीव कुमार को हरिद्वार में ही द्वितीय एडीजे, अंबिका पंत को द्वितीय एडीजे रुड़की, अनुरूद्ध भट्ट को हरिद्वार में ही तृतीय एडीजे, रीना नेगी को एडीजे कोटद्वार, चंद्रमणि राय को देहरादून में ही द्वितीय एडीजे देहरादून, रितेश कुमार श्रीवास्तव को द्वितीय एडीजे काशीपुर, धर्मेंद्र सिंह अधिकारी को देहरादून में ही तृतीय एडीजे स्पेशल जजध् एंटी करप्शन सीबीआई कोर्ट उत्तराखंड, शेष चंद्र को देहरादून में चतुर्थ एडीजे, प्रतिभा तिवारी को पोक्सो कोर्ट हरिद्वार, राजू कुमार श्रीवास्तव को चतुर्थी एडीजे हरिद्वार, मीना देउपा को तृतीय एडीजे रुद्रपुर, अश्वनी गौड़ को एफटीसी ध् पोक्सो कोर्ट रुद्रपुर, गीता चौहान को देहरादून में ही पंचम एडीजे, विक्रम को षष्टम एडीजे देहरादून, अंजलि नौलीयाल को सप्तम एडीजे देहरादून, विक्रम को अष्टम एडीजे देहरादून, सुबीर कुमार को परिवार न्यायाधीश नैनीताल, विजेंद्र सिंह को अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत उधम सिंह नगर, आशुतोष कुमार मिश्रा को एडीजे कमर्शियल कोर्ट देहरादून, रजनी शुक्ला एवं सुधीर कुमार सिंह को अपर सचिव न्याय एवं परामर्शी देहरादून, मनमोहन सिंह को पीठासीन अधिकारी इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट, हल्द्वानी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


वही सिविल जज वरिष्ठ वर्ग के अधिकारी रिंकी साहनी को सिविल जज देहरादून, रवि प्रकाश को पौड़ी गढ़वाल से सिविल जज रामनगर, शहजाद अहमद वाहिद को हरिद्वार में ही प्रथम अपर सिविल जज, मोहम्मद याकूब को सीजेएम पौड़ी गढ़वाल, रितिका सेमवाल को द्वितीय अपर सिविल जज हरिद्वार, संजय सिंह को सीजेएम पिथौरागढ़, निहारिका मित्तल गुप्ता को प्रथम एसीजेएम देहरादून, रविशंकर मिश्रा को सिविल जज विकासनगर, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को लीगल सर्विस कमेटी नैनीताल का सचिव, अविनेश कुमार श्रीवास्तव को टिहरी गढ़वाल में ही सिविल जज, आरती सरोहा को सिविल जज पिथौरागढ़, संदीप सिंह भंडारी को तृतीय अपर सीजेएम देहरादून, अनिता कुमारी को देहरादून में ही तृतीय अपर सिविल जज, नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही प्रथम अपर सिविल जज, रश्मि गोयल को रुद्रपुर में ही द्वितीय अपर सिविल जज,राजेश कुमार को सीजेएम रुद्रप्रयाग, दयाराम को सीजेएम अल्मोड़ा, अफिया मतीन को अपर सिविल जज टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार को चतुर्थ अपर सिविल जज देहरादून, रविंद्र देव मिश्रा को सिविल जज अल्मोड़ा, कपिल कुमार त्यागी को चतुर्थ अपर सीजेएम देहरादून, ममता पंत को पंचम अपर सिविल जज देहरादून, अनामिका को षष्टम अपर सिविल जज देहरादून, नदीम अहमद को रुद्रपुर में ही तृतीय अपर सिविल जज, धर्मेंद्र शाह को देहरादून में ही सप्तम अपर सिविल जज, साहिस्ता बानो को रुद्रपुर में ही चतुर्थ अपर सिविल जज, अनूप सिंह को चतुर्थ अपर सीजेएम देहरादून एवं ओएस डी उच्च न्यायालय नैनीताल, शमा परवीन को किशोर न्याय बोर्ड उधम सिंह नगर का प्रधान मजिस्ट्रेट, सुमन को देहरादून में ही अष्टम अपर सिविल जज सचिन कुमार को देहरादून में ही नवम सिविल जज, योगेंद्र कुमार सागर को देहरादून में ही उत्तराखंड पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल देहरादून का संयुक्त रजिस्ट्रार, सांची शर्मा को अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, आलोक राम त्रिपाठी को विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के सचिव, रवि रंजन को रुद्रप्रयाग विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं बीनू गुलियानी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जबकि सिविल जज जूनियर डिवीजन के अधिकारी रमेश चंद्रा को सिविल जज देहरादून, ऐश्वर्या बोरा को जुडिशल मजिस्ट्रेट बागेश्वर, चंदेश्वरी सिंह को जेएम लक्सर, राजेंद्र कुमार को सिविल जज द्वाराहाट, कल्पना को प्रथम अपर सिविल जज देहरादून, रजनीश मोहन को सिविल जज श्रीनगर, पुनीत कुमार को सिविल जज बागेश्वर, प्रकाश चंद को सिविल जज उत्तरकाशी, रिजवान अंसारी को सिविल जज रुद्रप्रयाग, कंचन चौधरी को प्रथम अपर सिविल जज रुद्रपुर, शिवानी नाहर को प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रुड़की, लवल कुमार वर्मा सिविल जज चमोली, पल्लवी गुप्ता को सिविल जज गरूड़ बागेश्वर, उर्वशी रावत को प्रथम जेऐम देहरादून, करिश्मा डंगवाल को सिविल जज काशीपुर, जसमीत कौर को सिविल जज रानीखेत, रुचिका गोयल को प्रथम अपर सिविल जज नैनीताल, सुमन भंडारी को सिविल जज बाजपुर, सांची अग्रवाल अपर सिविल जज बाजपुर, प्रतीक मेथिला को जेएम पौड़ी गढ़वाल, विनीत कुमार श्रीवास्तव को जेएम काशीपुर, दीप्ति पंत को प्रथम अपर सिविल जज काशीपुर, आशीष तिवारी को सिविल जज रुड़की, प्रतीक्षा केसरवानी को सिविल जज पौड़ी गढ़वाल, चेतन सिंह गौतम को द्वितीय अपर सिविल जज काशीपुर, श्रेया गुप्ता को सिविल जज ऋषिकेश, अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज डीडीहाट, रुचिका नरूला को सिविल जज सितारगंज, नंदिता काला को जेएम ऋषिकेश, अकमल को जेएम द्वितीय रुद्रपुर, विवेक शर्मा को द्वितीय अपर सिविल जज देहरादून, उपाधि सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज रुड़की, प्रतीक कपिल को तृतीय अपर सिविल जज देहरादून, अंजू को प्रथम अपर सिविल जज हरिद्वार, स्नेहा नारंग को द्वितीय पर सिविल जज हरिद्वार, प्रिया शाह को तृतीय पर सिविल जज हरिद्वार, आशिया फरहीन को द्वितीय अपर सिविल जज नैनीताल, नितिन शाह को सिविल जज टनकपुर, नवल सिंह बिष्ट को द्वितीय अपर सिविल जज रुड़की के पद पर भेजा गया है। यह सभी स्थानांतरण 15 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *