भाजपा सरकार में हुआ प्रदेश का चहुमुंखी विकास: बंशीधर भगत

big braking Crime dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा है। उक्त विचार कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश का मंत्री पद संभालने के बाद प्रथम बार रुड़की पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया गया है और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में और अधिक तेजी से होगा। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर पूरे बहुमत से सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में दोबारा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहना जरूरी है। अपने संबोधन में कहा कि कोई भी अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी ना करें। मेयर गौरव गोयल,नगर विधायक प्रदीप बत्रा, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि केवल भाजपा ही विकास कराने में सक्षम है। डबल इंजन की सरकार में राज्य में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने नगर की समस्याएं से भी कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया, जिसका उन्होंने संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री आदेश सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व प्रवीण संधू,राज्यमंत्री डॉ.कल्पना सैनी, पूर्व मंत्री निरुपमा गौड, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जेपी शर्मा,सावित्री मंगला, अनूप राणा, डॉ.नवनीत शर्मा, मंजू भारती, सचिन कश्यप, डॉ.अनिल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, चौधरी धीर सिंह, राजेश सैनी, बीएल अग्रवाल,राखी चंद्रा, अशोक वर्मा, हर्षित गर्ग,अरविंद गौतम, कुनाल सचदेवा,प्रतिभा चौहान, शोभित गौतम, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप त्यागी, मनजीत चड्ढा,प्रदीप पाल, चौधरी ऋषिपाल बालियान, महेंद्र काला, सतीश शर्मा,विवेक चौधरी, सुनीता गोस्वामी,अमित प्रजापति, संजय त्यागी, प्रदुमन पोसवाल, बृजमोहन सैनी,श्याम भारद्वाज, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, हेमा गोयल, पूनम त्यागी, संजय अरोड़ा, सुरजीत सिंह चंदोक,रमेश जोशी, मांगेराम प्रजापती, वीरेंद्र गुप्ता, ममता राणा, शुभम गोयल,राकेश शर्मा, अभिषेक सैनी, अवधेश शर्मा, अजय पंवार, अंजुम गौर, अनुज सिंह, मनोज कश्यप, आलोक सैनी,सार्थक गोयल, पप्पू कश्यप, गौरव कौशिक, शिवम गोयल, इमरान देशभक्त आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर क्षेत्र में उनका कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *