जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि ने वोट डाला, की अधिक मतदान की अपील

Haridwar Latest News Politics

हरिद्वार। जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने हरिराम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा सशक्त लोकतंत्र है और हम संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए अच्छी योजनाओं के लिए अच्छे व्यक्ति का चयन होना चाहिए। यह अधिकार भारत का संविधान भारत के नागरिकों देता है। उन्होंने कहा कि मैं सन्यासी हूं, लेकिन सविधान सर्वोपरि है। संवैधानिक व्यवस्था को सबसे अधिक आदर देते हुए और अपने इसी धर्म को निभाने के लिए आज मैंने मतदान किया है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *