मासूम से छेड़छाड़ करने वाला बाबा गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में श्यामपुर थाना पुलिस ने 6 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़खानी और अशोभनीय हरकत के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि शिव कुमार बाबा ने उसकी 6 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के जरिए तेजी से काम करते हुए 23 अप्रैल को आरोपित शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने थाना एवं कोतवाली स्तर पर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महिला और बाल अपराधों में अधिक संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *