सीएम धामी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश का समग्र विकासः बिष्ट

Haridwar Latest News political Roorkee

भाजपा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाएंगी सेवा पखवाड़े के रूप में
हरिद्वार।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने शुक्रवार को प्रेस क्लब मे ंपत्रकारों से वार्ता करते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत से यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजगार देने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।


उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन को जनता की जवाब देही के प्रति संवेदनशील बनाया है। जिला स्तर पर कोई भी सरकारी कार्य लंबित नहीं रहेगा। कहाकि दिसंबर माह में राज्य में इन्वेस्टर समिट होने वाला है, उसके लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उद्योगपतियों को उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित करने का प्रयास प्रारंभ कर दिया है।
श्री विष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। अभी वर्तमान में मेरी माटी मेरा देश एक कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके आंगन व खेत से मिट्टी एकत्र कर और प्रत्येक गांव में कम से कम 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका की स्थापना करने का कार्य सुनिश्चित करेंगे। गांव में पंचप्राण की प्रतिज्ञा करवाना यह इस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाना है। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस कार्यक्रम को प्रत्येक जनपद स्तर पर कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा संकल्प यात्रा रैली निकालकर मनाएंगे। हॉस्पिटलों में फल वितरण हवन समाज सेवा ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों से प्रत्येक जनपद स्तर पर मनाया जाएगा।


17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस पर उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में किए गए कार्यों पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फल वितरण मिष्ठान वितरण विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम इसके साथ-साथ एक बड़ा कार्यक्रम देहरादून में हस्तकला से जुड़े हुए लोगों का कार्यक्रम होने वाला है। 18 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा मैदानी जिलों के प्रत्येक विधानसभा पर रक्तदान शिविर का कार्यक्रम किया जाएगा और पहाड़ी जनपदों में जनपद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 से 24 सितंबर तक आयुष्मानभव कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर आयुष्मानभव के स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर दीनदयाल की जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक बस्तियों में बस्ती संपर्क कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गांधी जयंती पर बस्तियों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसंपर्क सहभोज जलपान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्य 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम आरंभ होगा। सांसद, विधायक, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी शक्ति केंद्र पर जाकर प्रत्येक बूथ एवं पन्ना प्रमुख बूथ समिति का सत्यापन मोबाइल ओटीपी के माध्यम से करेंगे, उनसे चर्चा जनसंपर्क पार्टी के कार्यक्रम पर विशेष रूप से फोकस रखा जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, पुनीत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *