भाजपा लक्सर नगर मंडल की कार्यसमिति का आयोजन

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। लक्सर विधानसभा के भाजपा लक्सर नगर मंडल की कार्यसमिति एक स्कूल में संपन्न हुई। कार्यसमिति का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप ने कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में पूरे मन से जुट जाने का आवाहन किया। मंडल प्रभारी लव शर्मा ने कार्यसमिति में आए सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं का व्रत निवेदन लिया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में आए हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे बूथ का कार्यकर्ता ही सही मायने में हमारी पार्टी की रीढ़ है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप दिन-रात जनहित के कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां केंद्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सफलता के साथ कार्य कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा संगठन सेवा ही संगठन के माध्यम से जन-जन की सेवा करने में जुटा है। प्रधानमंत्री ने जनता को कोरोना वायरस से बचाने के लिए देश के अंदर जिस प्रकार से व्यवस्था है कि जरूरी उपकरणों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया अस्पतालों में सभी आवश्यकताएं पूरी की गई इसी के साथ विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू करने के साथ देश में ही वैक्सीन के निर्माण का कार्य भी संपन्न कराया। वह इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। महामारी के दौरान अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता के बीच कहीं दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के नेताओं ने टूलकिट बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की बड़ी साजिश कर दुष्प्रचार किया वह स्वयं में शर्मनाक है। उन्होंने कहाकि संगठन को बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख तक सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। कहाकि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शानदार बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी। कार्यक्रम में जितेंद्र चौधरी, निपेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, मोहित वर्मा, प्रमोद चौधरी, मांगेराम बावरा, राजवीर सिंह कश्यप, पंकज कश्यप, कुंवर पाल सिंह, मनोज गोयल, प्रशांत पाराशर, अमित धीमान, रूपराम उपाध्याय, कविता बाल्मीकि, मुकुल गगोलियां, वेदपाल, लाल बहादुर, रामकुमार वर्मा, रवि देओल, रवीश चौधरी, राजेंद्र कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, अनीता राजपूत, एडवोकेट सुक्रमपाल, सविता पवार, लेखराज सिंह, ममता गौतम, कुलदीप कुमार, विकास चौधरी, निखिल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *