निःशुल्क बिजली-पानी के वादे, जनता का अपमान- उपाध्याय

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एजेंडें को लेकर जनता के बीच जाएगी और वोट मांगेगी। कांग्रेस का एजेंडा लोगों के जीवन में खुशी लाने वाला होगा। यह बात आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के सदस्य किशोर उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहाकि कांग्रेस का वनाधिकार का एजेंडा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश जीरो कार्बन स्टेट है, 2022 के चुनावों को नई दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले साल टिहरी डाम से 2500 मेगा वाट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उसकी एक प्रतिशत बिजली उत्तराखंडवासियों को छूट के नाम पर मिलनी चाहिए।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनावी वर्ष में कुछ राजनीतिक दल प्रदेश की जनता को बिजली मुफ्त देने की बात कह रहे हैं। कोई 100 यूनिट देने की बात कर रहा है तो कोई 300 यूनिट। जबकि देवभूमि की इस धरती ने गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियां दी हैं, यहां की धरती मुफ्त में कुछ भी नहीं लेती है। इस तरह निःशुल्क बिजली देने के वादे करना यहां की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता को छूट के साथ बिजली और पानी मिलना चाहिए। जिससे जनता को राहत मिले। इससे पूर्व हरिद्वार पहुंचे पर किशोर उपाध्याय का कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अंशुल श्रीकुंज, अंजू द्विवेदी, विशाल राठौड़, विभाष मिश्रा, अनिल चौधरी, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *