100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल

political Politics

देहरादून। द इंडियन एक्सप्रेस के वर्ष 2023 के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। इस सर्वे में पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,दूसरे व तीसरे पर क्रमशः गृह मंत्री अमित शाह और एस जयशंकर हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से देश के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस को जानने के लिए मुख्यतः राजनीतिज्ञों, उद्यमियों, अभिनेताओं एवं खिलाड़ियों के मध्य सर्वे कराया गया था। इस सूची में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नम्बर पर हैं तो केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, एस जयशंकर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टॉप 10 में शामिल हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बैनर्जी, शिवराज सिंह चौहान, मल्लिकार्जुन खड़गे, शाहरुख खान भी 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस में हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को इस सूची में 93 रैंक पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *