कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haridwar Latest News Politics Roorkee

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के तत्वावधान में मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों,ब ेहताशा पैट्रोल, गैस मूल्य वृद्धि, कुम्भ मेले में अनियोजित विकास, घपले-घोटालों और विकास प्राधिकारण में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा उसे जल्द से जल्द भंग करने की मांग को लेकर मोदी व त्रिवेंद सरकार का पुतला दहन किया गया।
दादूबाग पुलिया के निकट हनुमान गद्दी कनखल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल, प्रदेश महासचिव और प्रदीप चैधरी प्रदेश सचिव ने कहा कि मोदी सरकार की नीति और नियत देश विरोधी है। एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है वहीं दूसरी ओर देश का अन्नदाता दो माह से भीषण ठण्ड में खुले आसमांन के नीचे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। परन्तु सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहचाने के लिए उन्हें अनसुना करने पर उतारु हैं।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल ने कहाकि कुंभ मेला अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की मिसाल बनता जा रहा है। जहा शहर की हर गली खुदी पडी है जिनकी कोई सुध लेने वाला नही है। स्थानीय नागरिकों के आये दिन ऐक्सीडेंट होने के कारण कई गम्भीर चोटे लग रही हैं। दूसरी ओर सरकार विकास प्राधिकरण को लेकर मैदान में अलग पहाड में अलग नियम बना कर उत्तराखंड के नागरिकों को बाटने का काम कर रही हैं, जो प्रदेश हित में नही है।
उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस निशा शर्मा व महासचिव महानगर कांग्रेस जितेंद्र सिंह ने कहाकि भाजपा वाले जो महंगाई को कांग्रेस के समय में डायन बोला करते थे आज उसे मोदी सरकार विकास बताती है। उन्होंने कहाकि जो सरकार किसानों को कमजोर कर उन्हें उद्योगपतियों के अधीन करने पर उतारु हैं ऐसी सरकार को देश हित में उखाड़ फेंकने के लिए देश तैयार बैठा है।
पुतला दहन करने वालो में सुन्दर मनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, एड.सतीश दवे पूर्व प्रदेश सचिव, उदय वीर चैहान पार्षद, नीतिन तेश्वर, राजेन्द्र वालियान, महेन्द्र अरोडा, प्रदीप शर्मा मीडिया प्रभारी किसान कांग्रेस, अमित राजपूत, गोविन्द सिंह, सतेन्द वशिष्ठ, कृष्णा, सचिन बिष्ट, सन्नी लोधी, सूरज कन्नौजिया, रनवीर शर्मा, हर्ष लोधी, सपना सिंह, कौशल राजपूत, जितेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, सुमित भाटिया, सुमन, राधा, संजय आनन्द, करण राणा, सारिका, आकाश बिरला, धरमवीर सैनी, वसिम सल्मानी,ध् ाूम सिंह सैनी, अर्पिता, गजेद्रर जोशी, वेद पाल तेजियान, प्रेम शर्मा, रचित अग्रवाल, मयंक सिंघल, अमन शर्मा, सचिन शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *