हरिद्वार से रुड़की तक कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा;केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ को पुलिस ने लिया हिरासत में

Haridwar political Roorkee

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। राहुल के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के बाद से कांग्रेसी लगातार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज हरिद्वार से लेकर रुड़की तक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

रुड़की में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में में लिया। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की है यह अपने आप में लोकतंत्र की हत्या करने जैसा कृत्य है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। उन्होंने कहा जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई यह सरकार की मनमानी है।

सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया गया था कि बिना अनुमति धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके समझाने पर कुछ लोगों ने विरोध किया, जिस कारण से उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, मेयर पति अशोक शर्मा समेत कई कांगेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *