राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने को लेकर कांग्रेसियों मेे गुस्सा;सांकेतिक सत्याग्रह कर बोले – सवाल पूछने वालों पर ही असंवैधानिक कार्यवाही कर रही मोदी सरकार

political Rishikesh

ऋषिकेश। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जगह जगह स्त्याग्रह कर विरोध के स्वर बुलन्द कर रही है। इसी कड़ी योगनगरी ऋषिकेश में भी महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर सांकेतिक रूप से सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज देश के अन्दर लोकतंत्र की हत्या पर हत्या की जा रही है। जहां एक ओर सरकार को देश में हो रहे भ्रष्टाचार और अडानी पर जवाब देना चाहिए था वहीं दूसरी ओर सरकार सवाल पूछने वालों पर ही असंवैधानिक कार्यवाही कर रही है, जिससे लगता हैं कि सरकार के अन्दर कहीं न कहीं भय व्याप्त हैं। यही कारण है कि वह विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का काम कर रहीं है।

प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट व पूर्व सभासद राहुल शर्मा ने कहा कि जब जब राहुल गांधी ने संसद में देश को संपति बेचने पर सवाल पूछा तो सरकार ने माइक बंद करवा दिया और जब जब राहुल गांधी ने अडानी और मोदी के बीच के रिश्ते पूछे तो इन्होंने साजिश के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का काम किया। जिससे यह साबित होता है कि देश में लोकतंत्र खत्म करने का काम किया जा रहा है। जब आज देश के बड़े नेता सुरक्षित नही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। अगर अभी भी जनता नहीं जागी तो उसका परिणाम आम जन को स्वयं भुगतना होगा।

महन्त विनय सारस्वत व ललित मोहन मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी के मुद्दे पर जवाब देने से भाग रही है क्योंकि कही न कही केंद्र सरकार भी अडानी के भ्रष्टाचार मे लिप्त पाई जा सकती हैं। इसलिए केंद्र सरकार आज सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही हैं। विपक्ष के नेताओं को झूठे आरोपों में फसाने का काम केंद्र सरकार कर रही है जिसके विरुद्ध में देश का पुरा विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ एक साथ खड़ा हैं।

कार्यक्रम में राजकुमार तलवार, हरीश बिरमानी, बेशाख सिंह पयाल, प्यारे लाल जुगरान, मोर सिंह राणा, मधु जोशी, मदन शर्मा, यूंका अध्यक्ष गौरव राणा, सरोज देवरानी, संजय शर्मा, जतन स्वरूप भटनागर, मनीष जाटव, पार्षद भगवान सिंह पंवार, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, ईशु,जितेन्द्र पाल पाठी, सन्नी प्रजापति, ईमरान सैफी, सरोजनी, मुकेश जाटव, अमित पाल, विक्रम भंडारी, जगजीत सिंह जग्गी, कमल बनर्जी, रवि जैन, ऋषि सिंघल, हिमांशु कश्यप, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक वर्मा, हरिराम वर्मा, संजय शर्मा, मधु जोशी, अशोक शर्मा, एस एल शर्मा, विजेन्द्र पासवान राजेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लोकेश सहानी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *