संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गंगा घाट पर मिला शव

Crime Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला परिजनों को गंगा घाट की सीढि़यों पर मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। साथ ही पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि मृतका ज्योति पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी सती घाट व आरोपी युवक नितिन शर्मा निवासी ब्रहम विहार ने कुछ दिन पूर्व ही महिला के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। बताया जा रहा है शुक्रवार कि देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। महिला के पति का कहना है कि दोनों में हुए विवाद के चलते गंगा में कूदी हैं। काफी खोजने पर गंगा घाट पर महिला मृत अवस्था में मिली। लेकिन युवक जिस पुल से महिला के कूदे जाने की बात कह रहा है उस पुल पर तकरीबन आठ फिट की रेलिंग लगी है।
आसपास के लोगों का कहना हैं कि मृतका तैरना जानती थी। उसके डूबकर मरने का सवाल ही नहीं उठता। युवक के परिवार वालों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। वहीं युवक के परिजन आरोपों को निराधार बता रहें है। फिलहाल, आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं। महिला की मौत के बाद से पीडि़त परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *