उत्तराखंड:सरकारी भूमि पर बन रही अवैध मजारें चिंता का विषय:यतीन्द्रानंद गिरि

uttarakhand

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने देवभूमि में सरकारी जमीनों पर बन रही अवैध मजारों पर चिता व्यक्त करते हुए इसे देवभूमि की गरिमा के विरूद्ध बताया।

उन्होंने कहाकि मीडिया में यह दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार हजारों की संख्या में अवैध मजार बना दी गई हैं। सभी मजारें वन, सिंचाई, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, ग्राम सभा, नगर पंचायत की भूमि पर बन चुकी हैं। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहाकि उत्तराखंड में दो प्रकार के जिहाद चल रहे हैं, एक मजार जिहाद तथा दूसरा भूमि जिहाद। उत्तराखंड की भूमि पर कब्जा करो बड़ी संख्या में रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुसलमान और उत्तराखंड से लगते आसपास के जनपदों के मुसलमान षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। कहाकि मुख्यमंत्री धामी से इस संबंध में हमारी वार्ता हुई है। उन्होंने इसका संज्ञान लिया है और हजारों मजारों को चिन्हित कराया है, जो अवैध हैं। उनको तुड़वाया भी जा रहा है। अभी भी हजारों की संख्या में गांव, देहात, सड़कों के किनारे रेलवे व नदियों के किनारे न जाने कहां-कहां अवैध मजारे बनी हैं, इन सभी को हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहाकि उत्तराखंड देव भूमि है। यहां बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे दिव्य धाम हैं। गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदी हैं। हिमालय जैसा पवित्र पर्वत है, जहां तपस्वी साधकों ने योगियों ने धर्म और अध्यात्म की उच्चता को पाया है।

उन्होंने उत्तराखंड राज्य को सनातन हिंदू संस्कृति के लिए संरक्षित राज्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहाकि यहां सनातन हिंदू संस्कृति के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाए। ऐसा कानून प्रदेश सरकार में आना चाहिए, तभी उत्तराखंड सुरक्षित रह सकेगा। कहाकि जिन्होंने भी अवैध रूप से मजार बनाई हैं या अवैध रूप से वह उत्तराखंड में रह रहे हैं उन सब पर कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहाकि जिन विभागों की भूमि पर अवैध मजार बनीं हैं उनके अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *