रुड़की पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, शतचंडी महायज्ञ में हुए शामिल

dharma Haridwar Latest News Politics Roorkee social

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया रुड़की पहुंचे। सिसोदिया सड़क मार्ग से रुड़की स्थित नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। यहां से सिसोदिया रुड़की के जीवनदीप आश्रम पहुंचे और शतचंडी महायज्ञ में यजमान के रूप में भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने उनके निवेदन को स्वीकार किया है, वह उनके आभारी हैं। यह कार्यक्रम पूरी तरह अराजनीतिक है। यहां भाजपा, कांग्रेस और सभी दलों के लोग भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल द्वारा केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि वो पिछले लंबे समय से महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लेते रहे हैं। यहां पहुंचने पर उन्हें अत्यंत आत्मिक सुख प्राप्त होता है। शतचंडी यज्ञ एक धार्मिक आयोजन है, जो समाज की सुख समृद्धि के लिए किया जाता रहा है। यज्ञ के आयोजन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उसके आत्मबल और मनोबल में वृद्धि होती है। स्वामी यतींद्रानंद ने इस दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल को मंत्रोचार के साथ शॉल भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *