कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

dehradun Latest News Politics uttarakhand

उत्तराखंड की पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत किया।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, राजकुमार पहले भाजपा से विधायक भी रह चुके हैं और साल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनाए जाने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद राजकुमार ने कहा कि भाजपा पिछड़ी जाति के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद से इन लोगों को सब्सिडी पर निर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का शानदार काम देखकर वह पार्टी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *