प्रधान टाईम्स के मुख्य प्रबंधक की बहन की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

big braking Crime Haridwar Latest News uttarakhand

हरिद्वार। राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह ने थाना पैठाणी पर सूचना दी कि ग्राम खण्डखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पैठाणी मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी की गयी तो मृतका के गले पर फंदे का निशान पड़ा था। तथा शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं थे। सुबह उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद की फोरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचनामा भरकर जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। मृतका के भाई विनोद सिंह चौहान पुत्र स्व. मंगशीर सिंह चौहान निवासी ग्राम क्वीली, पट्टी बच्छण्स्यूँ जनपद रूद्रप्रयाग ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है बल्की उसके पति पुष्कर सिंह रावत ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी पी. रेणुका देवी ने हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुये मामले के निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर सोमवार को आरोपी पुष्कर सिंह रावत पुत्र स्व. श्री मेहताब सिंह रावत निवासी ग्राम खण्डखिल थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को मैलसैण तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *