जंगल में मिले प्रेमी युगल के शव

Crime Haridwar Latest News Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। एक प्रेमी युगल के श्यामपुर क्षेत्र में शव संदिग्ध अवस्था में जंगल में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और साथ रह रहे थे। दोनों की हत्या की गई या दोनों ने आत्महत्या की, इस रहस्य से परदा उठाने में पुलिस जुटी है। दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
शनिवार की रात को पुलिस को चिड़ियापुर के जंगल में दो शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि एक लड़की व एक युवक का शव है। युवक की आयु करीब 30 साल व लड़की 25 साल प्रतीत हुई। शव करीब 20 दिन पुराने प्रतीत हुए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस को सफलता मिली और दोनों मृतकों की पहचान हो गई। लड़के का नाम महीपाल पुत्र रतिराम निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर और लड़की का नाम रितु पुत्री बीरबल निवासी गांव वीरमपुर, नजीबाबाद बिजनौर यूपी पता चला। पुलिस को पता चला कि लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस छानबीन के दौरान सामने आया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *