विवाहिता की हत्या के बाद शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। कलियर थाना पुलिस ने कोटा मुरादनगर में शुक्रवार को विवाहिता की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व परिजनों ने महिला के शव को रास्ते में रखकर प्रदर्शन किया। आरोपियों ने महिला को पिटने के साथ उसके बच्चे को भी पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका रुड़की के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर कलियर पुलिस ने मौके पर जाकर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजवा दिया था। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, ससुर, सास, ननद और दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं।
मृतका के भाई मोनू कुमार ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर कर बताया है कि उसकी बहन दीपा 28 वर्ष की शादी सन 2017 में विपिन पुत्र मदनपाल निवासी कोटा मुरादनगर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी बहन दीपा को दहेज कम लाने को लेकर उसके ससुरालियो ने उसका उत्पीड़न सुरु कर दिया था। जिसमें उसकी बहन के साथ उसके ससुराल में पति विपिन, ससुर मदनपाल, सास चंद्रकला, ननद सोनम, सुमन, पिंकी, देवर रोबिन उर्फ चंद्र व गोबिंद ने आये दिन उसके साथ मारपीट करते थे। पूर्व में ससुरालियो की डिमांड पर एक स्पेलैंडर मोटरसाइकिल व डेढ़ लाख रुपये की नगदी दी थी। तहरीर में बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके देवर रोबिन उर्फ चंद्र ने उसके साथ छेड़खानी की थी और उसके कपड़े तक फाड़ दिये। उसी वक्त उसकी बहन अपने बच्चे साथ अपने मायके में आकर लगभग आठ महीने तक रुकी रही। कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वालों को बुलाकर गांव के जिम्मेदारों के सामने लिखित में समझौता हुआ कि अब वह लोग उसकी बहन के साथ कोई किसी तरह से मारपीट नही करेंगे। 16 जुलाई को उनकी बहन के पति विपिन का फोन आया कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। कोटा मुरादनगर पहुंचने पर दीपा का शव लहुलुहान हालत पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरे चोट के कई निशान थे। आरोपियों ने दीपा के बच्चे को भी पटक पटक कर गम्भीर घायल कर दिया था। मृतका के भाई ने 6 लोगांे पति, सास, ससुर, ननद और दोनो देवरो खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
वहीं मृतका का शव पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही दौलतपुर गांव पहुचा तो परिजनों ने शव को धनौरी-बहादराबाद हाइवे पर रखकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया और हत्याकांड में शामिल लोगो की गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *