अन्य राज्यों से आ रहे रहे प्रवासियों के लिये सेवाभाव में जुटा प्रेमनगर आश्रम

Haridwar Latest News Roorkee social

कई हजार लोगों को भोजन व ठहराने की व्यवस्था करवा रहे सतपाल महाराज
हरिद्वार।
कोरोना महामारी को लेकर उत्तराखंड सरकार भी लोगांे को राहत देने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी उत्तराखंडियों को हरिद्वार लाकर उनको उनके जनपदों तक भेजने का काम जारी है। जिसके लिये पुलिस और तहसील प्रशासन से नायाब तहसीलदार स्टाफ के साथ पूरी तरह से मुस्तेद दिखाई दिये।
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों को ठहराया जा रहा है। जिसके बाद इन सभी नागरिकों को अलग अलग बसों में स्क्रीनिंग के बाद भेजा जा रहा है। इस दौरान प्रेम नगर आश्रम में दूर दराज से आए लोगांे की खाने पीने की जिम्मेदारी की व्यवस्था प्रेम नगर आश्रम उठा रहा हैं। आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार का कहना है 2 से 11 मई तक चार हजार से ज्यादा लोगांे को प्रशासन की मदद से उनके घर भेजा जा चुका है। वहीं प्रेमनगर आश्रम के मंत्री रमणीक भाई का कहना है सतपाल महाराज की प्रेरणा से हम सभी यात्रियों को भोजन आदि की बेहतर व्यवस्था करवा सेवाभाव में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले यात्रियों के लिए आश्रम में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। खाने पीने से लेकर चाय नाश्ता ओर वापसी के दौरान खाने के पैकेट तैयार कर सफर के लिए भी दिए जा रहे हैं। जिससे सफर के दौरान राहत मिल सके। बता दें कि देश भर के अलग अलग हिस्सों में नौकरी कर रहे उत्तराखण्ड के निवासियों को राज्य सरकार उत्तराखण्ड लाकर उनको उनके घरों तक भिजवा रही हैं। उत्तराखंड सरकार के इस प्रयास से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान आश्रम की ओर से सुशांत पाल प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा, सुनील प्रजापति वरिष्ठ भाजपा नेता, आश्रम कार्यकर्ता पवन यादव, रिंकू कुमार यात्रियों की सुविधा के लिये सेवा में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *