खेलकूद में प्रतिभाओं को निखारेगा एसएमजेएनः रविन्द्र पुरी

Education Haridwar Latest News Roorkee social

कॉलेज व विवि स्तर पर छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शनः डॉ. बत्रा
हरिद्वार।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर कहा कि राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के मामले में भारत अपना लोहा मनवा रहा है। भारत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन बखूबी किया है, जिसका ताजातरीन उदाहरण टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देखने को मिला। जिसमें भारत के खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। श्रीमहन्त ने कहा कि हमारे कॉलेज के छात्र-छात्रा कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, इसके के दृष्टिगत कॉलेज का खेलकूद मैदान को विकसित किया जा रहा है जिससे कॉलेज की खेलकूद प्रतिभाओं जैसे कबड्डी, हॉकी एवं एथेलेक्टिस, क्रिकेट आदि को निखरने का मौका मिलेगा।
प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि ओलम्पिक-2020 में हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया की छोटी बहन अंजली कटारिया तथा कॉलेज की छात्रा शुभांगी कंधेला, शुभम, भावना कार्की आदि ने हमारे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं नॉर्थ जोन में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया है। डॉ. बत्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व विद्यालय द्वारा देहरादून में आयोजित अन्तर्महाविद्यालय हॉकी महिला वर्ग प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया तथा दुर्गा कोरंगा, हिमानी तथा विमलेश ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय महिला हॉकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर नॉर्थ जोन में विवि की ओर से प्रतिभाग किया था, ये कॉलेज के लिए हर्ष की बात हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *