प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, भाजपा से निष्कासित हुए नवीन जैन

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की/संवाददाता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से क्षुब्ध होकर भाजपा के ही नेता नवीन कुमार जैन ने प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग कर डाली थी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो भाजपा जिला नेतृत्व के कान खड़े हुए और उन्होंने शुक्रवार को एक बैठक कर भाजपा नेता नवीन कुमार जैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही उनसे स्पष्ट जवाब मांगा कि आखिर उन्होंने किस कारण प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। साथ ही भाजपा नेता पर अनुशासनहीनता का भी आरोप लगाया, जिसके कारण भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से नवीन जैन के निष्कासन की पुष्टि की। बैठक में जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण संधु, अमन त्यागी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *