2 किलोमीटर तक महिला को घसीटते ले गया बाघ

uttarakhand

साथी महिलाओ संग जंगल में गई महिला पर एक आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को जंगल में करीब 2 किलोमीटर तक ले गया घसीटते हुए ले गया। बाघ के इस हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के अगले दिन वन प्रभाग कर्मियों ने महिला का शत विक्षत शव बरामद किया। घटना नैनीताल के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला रेंज की है।

जानकारी के मुताबिक पंजाबपुर गांव की कलावती उर्फ कला देवी (50) पुत्री ध्यान सिंह शनिवार को अपनी तीन अन्य साथी महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से अन्य महिलाएं डर गई और किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। बाघ महिला के शव को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए जंगल में ले गया। साथी महिलाओं ने बताया कि बाघ को भागने के लिए उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन बाघ नहीं भागा बल्कि बाघ ने दहाड़ मारी तो वह घबरा कर भाग गई। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी गांव वालों और महिला के परिजनों को दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने किसी तरह घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया। काफी देर तक ढूंढने के बाद महिला का शव जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों का घेराव कर विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों और रेंजर के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *