पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच होः आप

Haridwar Latest News Politics Roorkee

आप ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार
हरिद्वार।
पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खन्ना नगर स्थित कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आयी। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पुस्तकालय निर्माण के नाम पर डेढ़ करोड रुपये आवंटित करा लिए गए। जबकि हकीकत में जिन जगहों पर पुस्तकालय दिखाए गए वहां पर निजी आवास, बारातघर और धर्मशालाएं बनी हुई थी। यह पहला मामला नहीं है जब क्षेत्रीय विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगे हों। कहाकि पूर्व में भी मदन कौशिक के खिलाफ शहरी विकास मंत्री रहते हुए कुंभ में भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। ओपी मिश्रा ने कहाकि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो इसके अलावा मदन कौशिक की विधायक रहते हुए सम्पतियों की जांच होनी आवश्यक है। जिस सरकार का अध्यक्ष ही भ्रष्टाचार में संलिप्त हो। ऐसी सरकार से निष्पक्ष जांच की बात बेमानी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहाकि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यकाल में मंत्री रहते हुए कई गंभीर आरोप लगे हैं। चाहे आश्रमो में अवैध कब्जे हांे या शहर में बेनामी संपति।े या फिर गुरुकुल कांगड़ी की संपति को कब्जाने का प्रयास हो। इनके स्वयं के विधायक और राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी कई बार इन पर आरोप जड़ चुके हैं। बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त है। उन्होंने पुस्तकालय प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग सीबीआई द्वारा कराए जाने की।
जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण में हुए घोटाले का यह पहला मामला नही है। यदि विधायक जी की परिसंपत्तियों की जांच कराई जाए तो कई और घोटाले सामने आने की आशंका है। विरोंध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी संजू नारंग, तनुज शर्मा, गगन ,गीता देवी, राकेश कुमार, मोनू चैधरी, मयंक गुप्ता, रुक्मिणी, शकुंतला, देवेंद्र कठैत,गीता देवी, राकेश कुमार, खालिद हसन, मोनू चैधरी, मयंक गुप्ता, रुक्मिणी, शकुंतला,यशपाल सिंह चैहान, पुलकित गोयल एवं अर्जुन सिंह आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *