त्रिवेन्द्र सरकार ने बांटे दायित्व, ठाकुर संजय सिंह बने राज्य वन जीव सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष

big braking dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

रुड़की। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न आयोग, निगम, परिषद और समितियों में 17 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सलाहकार का दायित्व सौंपा है और सभी दायित्वधारियों को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया हैं। इसी कड़ी में साउथ सिविल लाईन रुड़की निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह को उपाध्यक्ष राज्य वन जीव सलाहकार बोर्ड (राज्यमंत्री स्तर) नियुक्त किया गया हैं। जब यह खबर रुड़की पहंुची, तो पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह के साउथ सिविल लाईन स्थित आवास पर पहंुचे और उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। गणमान्य लोगों ने कहा कि वास्तव में ठाकुर संजय सिंह का समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ा उल्लेखनीय योगदान रहा हैं और उन्होंने पार्टी को यहां बड़ी मजबूती प्रदान की। उनकी सेवा का फल ही उन्हें मिला हैं और इसके वह हकदार भी थे। इस दौरान भाजपा पार्टी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जिंदाबाद, ठाकुर संजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये गये। वहीं अपने मनोनयन पर नव-नियुक्त राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व सभी शीर्ष नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने ठाकुर संजय सिंह का मुंह मीठा किया और ढोल-धमाकों की धुन पर जमकर थिरके तथा जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष गोविंद बालियान, सूर्यवीर मलिक, शोभित गुप्ता, ठाकुर चंदन सिंह, बृजेश त्यागी, धर्मवीर शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *