माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

big braking Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के लिए प्रातः से ही श्रद्धालुओं को स्नान के लिए गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
कुंभ पर्व के प्रमुख पर्व स्नानों में से एक माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। इस बार स्नान पर्व में पूर्व में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गुरु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाते थे, किन्तु इस बार माघ पूर्णिमा पर गुरु मकर राशि में ही विचरण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक इस बार माघ पूर्णिमा स्नान का विशेष फल रहा। कारण की इस बार माघ मास का स्वामी घना नक्षत्र आज ही आरम्भ हुआ है।
उधर स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां की थी। मेला क्षेत्र को 4 सेक्टर व 27 जोन में बांटा गया था। बीती रात्रि से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला अनवरत जारी रहा। लोगों ने स्नान के पश्चात मंदिरों में देवदर्शन कर दान-पुण्य आदि कर्म किए। अन्य स्नान पर्वों की भांति इस बार भी कोविड की बाध्यता को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *