गंगा टापू पर फंसे चार लोगों को जल पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

Haridwar

हरिद्वार। बुधवार की सुबह गंगा में टापू में फंसे लोगों को जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा की तेज धारा के बीच से निकाला।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह दीनदयाल पार्किंग के पीछे नदी पर बने टापू पर कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जल पुलिस को बुलाया। जल पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को टापू से बाहर निकाला। टापू में फंसे यात्रियों ने अपने नाम यश उम्र 16 वर्ष पुत्र अनिल, दीपक उम्र 18 वर्ष पुत्र कृष्णा, लोकेश उम्र 16 वर्ष पुत्र रामगोपाल निवासीगण बवाना दिल्ली व चमन सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र श्यामलाल गोरखपुर उत्तर प्रदेश बताए। सकुशल निकाले जाने पर सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *