केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने बोला हल्ला

Haridwar Latest News Politics uttarakhand

हरिद्वार। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शहर महासचिव दीपक टंडन के नेतृत्व में सोमवार को चंद्राचार्य चैक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार पर महंगाई नियंत्रण व महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा व शहर महासचिव दीपक टंडन ने कहा कि तमाम लोक लुभावन वादे कर सत्ता में आयी केंद्र सरकार महंगाई रोकने व महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आयी भाजपा सरकार महंगाई को किसी भी रूप में नियंत्रित नहीं कर पा रही है। केंद्र सरकार को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। केवल उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस के बढ़े दामों को तुरंत वापस लिया जाए। वरना चरणबद्ध तरीके से केंद्र की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। जितेंद्र सिंह व सुमित भाटिया ने कहा कि रसोई गैस महंगी होने के कारण आम जनमानस अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। गृहणियों रसोई चलाने में दिक्कतें झेल रही हैं। प्याज से लेकर सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगा पा रही है। देश भर में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। देश में महिलाएं असुरक्षा की भावना महसूस कर रही हैं।
प्रदर्शन करने वालों में नितिन तेश्वर, सुनील कड़च्छ, विशाल राठौर, नितिन कौशिक, आर्यन राठौर, अमन गौड़, चंद्रशेखर आजाद, अमनजीत सिंह, कार्तिक शर्मा, पवन, मनोज जाटव, प्रेम शर्मा, गगन कुकरेजा, मन्नु विशाल, हन्नी अग्रवाल, नीलम शर्मा, शुभम विश्नोई आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *